जब चंद्रमा सूर्य से १२° आगे बढ़ता है तब एक तिथि पूर्ण होती है। एक चंद्र मास में ३० तिथियां होती हैं — १५ शुक्ल पक्ष में और १५ कृष्ण पक्ष में।
चंद्रमा की गति के कारण तिथि १९ से २६ घंटे तक की हो सकती है। स्थानीय सूर्योदय पर प्रचलित तिथि को उदया तिथि माना जाता है।
